आज साउथ अफ्रीका से है टीम इंडिया का मुकाबला, देखिए 1 बजे की फुल कवरेज
ABP News Bureau | 05 Jun 2019 03:06 PM (IST)

खिताब की सबसे मजबूत दावेदारों की फेहरिस्त में शुमार होकर इंग्लैंड पहुंची विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम आज आईसीसी विश्व कप-2019 का अपना पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी. मैच दोपहर तीन बजे शुरू होगा. इस दौर के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक कोहली की बतौर कप्तान असल परीक्षा क्रिकेट के इस महासमर में होगी.