पीएम मोदी ने इस्कॉन टेम्पल में कहा- 'आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण', लोगों ने लगाए मोदी-मोदी के नारे
ABP News Bureau | 26 Feb 2019 06:33 PM (IST)

पुलवामा आतंकी हमले का बदला लेते हुए आज भारतीय सेना ने पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक किया. आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में सबसे बडी़ गीता का विमोचन करते हुए कहा कि आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है. पीएम मोदी ने कहा कि गीता धर्मग्रंथ तो है पर यह जीवन ग्रंथ भी है। उन्होंने कहा- “आज मुझे दिव्यतम ग्रंथ गीता के भव्यतम रूप को राष्ट्र को समर्पित करने का मौका मिला है. ये अवसर मेरे लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि दो दशक पहले अटल जी ने इस मंदिर परिसर का शिलान्यास किया था.”