वाराणसी पीएम मोदी रोड शो: समर्थकों ने निकाला जुलूस, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
ABP News Bureau | 25 Apr 2019 05:18 PM (IST)

लोकसभा चुनाव के तीन चरणों का चुनाव खत्म हो चुका है. अब तमाम छोटी बड़ी पार्टियां चौथे चरण के चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं. कल वाराणसी में नामांकन से पहले आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रोड शो करने जा रहे हैं जो सात किलोमीटर लंबा रोड शो होगा.