देश में एक मजबूत सरकार बनाने के लिए बीजेपी और मोदी के अलावा कोई विकल्प नहीं था - मुरली मनोहर जोशी
ABP News Bureau | 24 May 2019 01:21 PM (IST)

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी से मिलने के बाद नरेंद्र मोदी और अमित शाह मुरली मनोहर जोशी के घर पहुंचे. जहां जोशी ने पीएम मोदी को शॉल देकर उनका स्वागत किया. पीएम मोदी के स्वागत के लिए वो खुद दरवाजे तक पहुंचे. जोशी से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ''मुरली मनोहर जोशी एक स्कॉकलर नेता हैं. शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान भुलाया नहीं जा सकता है. उन्होंने हमेशा पार्टी की मजबूती के लिए काम किया. मेरे जैसे कई कार्यकर्ताओं के वह मार्गदर्शक रहे हैं.