इलाहाबाद HC से हत्या मामले के दस्तावेज 'गायब', सीबीआई ने दर्ज किया चोरी का केस
ABP News Bureau | 14 Mar 2017 10:54 AM (IST)

इलाहाबाद हाईकोर्ट से चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां हत्या के एक मामले से संबंधित दस्वेज ही गायब हो गए हैं. निचली अदालत और हाईकोर्ट दोनों ही स्थान से रिकार्ड गायब किया गया है. हाईकोर्ट के निर्देश पर आरंभिक जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.