अगर बीजेपी अपने दम पर सरकार नहीं बना पायी तो बाजार पर क्या असर पड़ेगा? जानिए एक्सपर्ट से
ABP News Bureau | 14 May 2019 04:47 PM (IST)

स्टॉक मार्केट एक्सपर्ट मानक चंद डागा ने एबीपी न्यूज से बातचीत में बताया कि पिछले कुछ दिनों से स्टॉक मार्केट नियमित रूप से गिर रहा है. मार्केट में लगने लगा है की बीजेपी बहुमत से सरकार नही बन पाएगी. अपने अकेले के दम पर बीजेपी सरकार नही बना पाएगी ऐसा माहौल बन रहा है. पहले यह माना जा रहा था कि मोदी अपने अकेले के दम पर सरकार बना लेंगे. लेकिन अब हवा का रुख बदल गया है. मार्केट को जो पहले लगता था कि मोदी अपने दम पर महत्वपूर्ण निर्णय ले पाते थे, वे अब नही ले सकेंगे. बीजेपी अगर अपने दम पर सरकार बनाने में कामयाब होती है तो मार्केट काफी अच्छा हो जाएगा. अगर बीजेपी, NDA के साथ सरकार बनाने में कामयाब नही होती तो मार्केट आगे बिगड़ सकता है. वहीं दूसरी ओर, अमेरिका और चीन के बीच चल रहे ट्रेड वॉर से भी मार्केट में गिरावट देखी जा रही है.