बिहार: अररिया में सरकारी जमीन पर मंदिर बनाने को लेकर दो समुदायों में विवाद, कल हुई थी हिंसक झड़प,आज भी तनाव
ABP News Bureau | 16 Jan 2019 02:24 PM (IST)
बिहार के अररिया में दो समुदायों के बीच झड़प की खबर है.यहां पर कल से हालात तनावपूर्ण हैं. विवाद एक मंदिर की जमीन को लेकर है. अररिया जिले के हिंगवा इलाके में सरकारी जमीन पर मंदिर बनवाया जा रहा था, जिससे दूसरा पक्ष भड़क गया. कल मामला बिगड़ने पर एसडीओ की अगुवाई में पुलिसबल के जवान पहुंचे , लेकिन पुलिस पर प्रदर्शनकारी भारी पड़ गए. हंगामा कर रहे लोगों ने पुलिस को ही खदेड़ दिया , पुलिस ने लोगों के घर में छिपकर अपनी जान बचाई. फिलहाल अररिया में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं.