तेजस्वी ने जारी किया RJD का घोषणापत्र: दलित-पिछड़ों को आबादी के हिसाब से आरक्षण का वादा
ABP News Bureau | 08 Apr 2019 11:06 AM (IST)

आरजेडी के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया. तेजस्वी यादव ने कहा कि सबको शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार देने की पूरी कोशिश करेंगे. हम सम्मान से जीने की जंग जारी रखेंगे. आरजेडी ने दलित, पिछड़ों को आबादी के हिसाब से आरक्षण देने का एलान किया है. साथ ही कांग्रेस की न्याय योजना का समर्थन किया है.