पटना में ई-रिक्शा से वोट डालने पहुंचे तेज प्रताप यादव, इन पर लगाया हत्या की कोशिश का आरोप
ABP News Bureau | 19 May 2019 01:12 PM (IST)

लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पटना में आज ई-रिक्शा से वोट डालने पहुंचे. इस दौरान एक कैमरामैन के साथ उनकी झड़प हो गई. जिसके बाद उन्होंने अपनी हत्या की कोशिश का आरोप लगा दिया. आज सातवें और आखिरी चरण में पंजाब में 13, उत्तर प्रदेश में 13, पश्चिम बंगाल में 9, बिहार और मध्य प्रदेश में आठ-आठ, हिमाचल प्रदेश में चार, झारखंड में तीन और चंडीगढ़ की एकमात्र लोकसभा सीट पर मतदान हो रहा है.