दुनिया का स्वर्ग कहा जाने वाला स्विटजरलैंड भी इन दिनों बाढ़-बारिश से परेशान
shubhamsc | 13 Aug 2019 12:14 PM (IST)

दुनिया का स्वर्ग कहा जाने वाला स्विटजरलैंड भी इन दिनों बाढ़ बारिश से परेशान है. स्विटजरलैंड के आल्प्स पर्वत श्रृंखला में लैंडस्लाइड की कई घटनाएं हुई हैं. ऐसी ही एक घटना में एक 35 साल का शख्स और उसकी 6 साल की बेटी मलबे की चपेट में आ गए. दोनों कार से कहीं जा रहे थे. स्थानीय एजेंसियों ने दोनों को ढूंढने के लिए बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया है.