चिन्मयानंद पर रेप का आरोप लगाने वाली छात्रा गिरफ्तार, रंगदारी मांगने का आरोप
shubhamsc | 25 Sep 2019 10:39 AM (IST)

पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री और बीजेपी नेता स्वामी चिन्मयानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली पीड़ित छात्रा को एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया है. पीड़ित छात्रा पर चिन्मयानंद से रंगदारी मांगने का आरोप लगा है. इससे पहले पीड़ित छात्रा की शिकायत पर स्वामी चिन्मयानंद को जेल भेज दिया गया था. एसआईटी ने शाहजहांपुर में लड़की को उसके ही घर से आज सुबह गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में छात्रा के तीन दोस्त भी गिरफ्तार किए जा चुके हैं.
#BJP #Shahjahanpurlawstudent #Chinmayanand
#BJP #Shahjahanpurlawstudent #Chinmayanand