सुषमा स्वराज के निधन पर किरण बेदी बोलीं- वो महिलाओं के लिए रोल मॉडल थीं
shubhamsc | 07 Aug 2019 12:12 AM (IST)

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन हो गया है. उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था. उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि भारत एक उल्लेखनीय नेता के निधन पर शोक व्यक्त करता है, जिन्होंने अपना जीवन सार्वजनिक सेवा और गरीबों के लिए समर्पित किया. सुषमा स्वराज करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत थीं.