FULL:नम आंखों से दी गई सुषमा स्वराज को विदाई, गम में डूबे समर्थक
shubhamsc | 07 Aug 2019 05:55 PM (IST)
दिल्ली स्थित लोधी रोड शवदाह केंद्र पर पीएम मोदी सहित तमाम दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में आज पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का अंतिम संस्कार किया गया. सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज ने अंतिम संस्कार की सभी रस्में निभाईं. बीजेपी की कद्दावर नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का आज पूर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. दिल्ली स्थित लोधी रोड शवदाह केंद्र पर पीएम मोदी सहित तमाम दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया. सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज ने अंतिम संस्कार की सभी रस्में निभाईं. इस दौरान बांसुरी के साथ उनके पिता और सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल भी मौजूद रहे.