‘शांतिपथ’ से दुश्मन को मात देने वाली योद्धा थीं सुषमा स्वराज, देखिए ये रिपोर्ट
shubhamsc | 07 Aug 2019 08:06 PM (IST)

सुषमा स्वराज योद्धा बनकर शांतिपथ से दुश्मन को मात देने वाली राजनेता थीं. वो चाणक्य बनकर चातुर्यपथ से देश को आगे बढ़ाने वाली थीं. संकटमोचक बनकर शौर्यपथ से मुसीबत को हरने वाली थीं. कल रात देश अपनी ऐसी बेटी को खो दिया. पूरा देश 'मातृभूमि' की बेटी सुषमा स्वराज को सलाम कर रहा है. देश की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के दिल में हिंदुस्तान धड़कता था. सुषमा स्वराज भारत के फलक पर वो नायाब हीरा थीं ..जो कोहिनूर की तरह चमकती थीं.