सबकी आंखों में आंसू देकर दुनिया से विदा हुईं पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज
shubhamsc | 07 Aug 2019 09:33 PM (IST)

शेर दिल सुषमा स्वराज आज दुनिया से विदा हो गईं. लाखों समर्थकों को रुला कर चली गईं शब्दों की शेरनी. सुषमा को आज श्रद्धांजलि देते वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर आडवाणी तक भावुक हो गये... सुषमा ने अपने राजनीतिक जीवन में कई ऐसी भविष्यवाणियां की जो सच हो गईं... कभी खुद को सांप्रदायिक बताते हुए सुषमा ने जो जो बातें कही थी वो बातें आज हकीकत में बदल रही हैं. कल रात सुषमा स्वराज का निधन हुआ. दिल्ली में आज अंतिम संस्कार हुआ. सुषमा को श्रद्धांजलि देते वक्त भावुक हुए मोदी. आडवाणी भी आंसू रोक नहीं पाये.