अयोध्या विवाद में जल्द फैसले की उम्मीद, देखिए- कोर्ट में तीसरे दिन क्या हुआ?
shubhamsc | 09 Aug 2019 10:09 AM (IST)

अयोध्या विवाद पर अब जल्द फैसला आने की उम्मीद और बढ़ गई है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट में अब हफ्ते में इस मुद्दे पर पांच दिन सुनवाई होगी. देश में सबसे लंबा चलने वाले मुकदमे अयोध्या विवाद की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई को लेकर नया मोड़ आ गया है जिससे जल्द फैसले की उम्मीद जगी है. कल कोर्ट ने साफ कर दिया कि हफ्ते में पांच दिन अयोध्या विवाद पर सुनवाई होगी.
आम तौर पर पुराने और विस्तार से सुनवाई की जरूरत वाले मामलों की सुनवाई हफ्ते में तीन दिन मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को ही होती है लेकिन कोर्ट ने कहा है कि सोमवार और शुक्रवार को भी अयोध्या पर सुनवाई होगी यानी हफ्ते में पांच दिन.