राम मंदिर निर्माण का काउंटडाउन शुरू? देखिए- क्या बोले वीएचपी नेता
shubhamsc | 02 Aug 2019 05:45 PM (IST)

सुप्रीम कोर्ट में अब राजनीतिक दृष्टि से संवेदनशील अयोध्या राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद पर छह अगस्त से नियमित सुनवाई होगी. इस मामले में अब मध्यस्थता के जरिए समाधान की उम्मीद खत्म हो गई है. चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अगुवाई वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने कहा कि इस घटनाक्रम के मद्देनजर अब इस भूमि विवाद की छह अगस्त से रोजाना सुनवाई होगी. संविधान पीठ के अन्य सदस्यों में न्यायमूर्ति एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति धनन्जय वाई चन्द्रचूड़, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर शामिल हैं. मध्यस्थता समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि हिन्दू और मुस्लिम पक्षकार इस पेचीदा भूमि विवाद का समाधान नहीं खोज सके. यहां जानिए अब इस मामले में कैसे होगी सुनवाई और कितने दिनों में आ सकता है फैसला. बता दें कि वर्तमान चीफ जस्टिस 17 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं.