ममता का मीम पोस्ट करने वाली BJP कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा को SC से बेल, मांगनी होगी लिखित माफी
ABP News Bureau | 14 May 2019 01:07 PM (IST)

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मीम पोस्ट करने वाली बीजेपी कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने शर्त रखी है कि रिहा होते ही प्रियंका शर्मा तुरंत लिखित माफी मांगेंगी और उसमें लिखेंगी कि किसी की भावना आहत करने का इरादा नहीं था. सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने प्रियंका शर्मा से कहा कि आप सामान्य व्यक्ति नहीं हैं. राजनीतिक पार्टी से जुड़े हुए हैं.