सुप्रीम कोर्ट में आर्टिकल 370 से संबंधित सभी याचिकाओं पर अब एक साथ होगी सुनवाई
ABP News Bureau | 16 Aug 2019 11:54 AM (IST)

जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के सरकार के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है. हालांकि, इस याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि याचिका का कोई सिर-पैर समझ नहीं आ रहा है. इससे पहले कश्मीर में लैंडलाइन, मोबाइल, इंटरनेट बहाल करने, पत्रकारों के राज्य में कहीं आने-जाने पर से रोक हटाने की मांग वाली कश्मीर टाइम्स की संपादक अनुराधा भसीन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. शीर्ष अदालत ने इस मामले पर कहा कि सरकार को हालात सामान्य बनाने का मौका मिलना चाहिए.