PM मोदी के रंग में रंगा बनारस, समर्थक बोले- 'मोदी जी कमल निशान, गूंज रहा हिंदोस्तान'
ABP News Bureau | 25 Apr 2019 09:42 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल अपने नामांकन से पहले आज वाराणसी में रोड शो करेंगे. ये रोड शो करीब सात किलोमीटर लंबा होगा. इस दौरान पीएम मोदी बीएचयू से लेकर दशाश्वमेघ घाट तक लोगों से मिलेंगे. पीएम मोदी के समर्थन के लिए उनके समर्थक वहां पर जुट गए हैं और सभी उनके रंग में रंगे हुए नजर आ रहे हैं.