लोकसभा चुनाव 2019: अमेठी के सुपरहिट मुकाबले पर देखिए ये खास रिपोर्ट
ABP News Bureau | 04 May 2019 10:48 PM (IST)

अमेठी में कांटे की टक्कर हो रही है. राहुल गांधी का मुकाबला स्मृति ईरानी से हो रहा है. लेकिन असली लड़ाई हो रही है प्रियंका और स्मृति के बीच. राहुल देश पर फोकस कर रहे हैं और प्रियंका ने अमेठी में राहुल को जिताने का मोर्चा संभाला हुआ है. स्मृति अब तक राहुल पर निशाना साधती थी. अब खुलकर प्रियंका का नाम लेकर स्मृति भी हमलावर हैं.