बीजेपी में शामिल हो सकते हैं सनी देओल, गुरदासपुर से मिल सकता है टिकट
ABP News Bureau | 23 Apr 2019 12:12 PM (IST)

बॉलीवुड स्टार सनी देओल बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. सनी देओल को गुरदासपुर से बीजेपी टिकट दे सकती है. सनी ने तीन दिन पहले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की थी. जिसके बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थी कि हो सकता है वो बीजेपी में शामिल हो जाएं.