सुदर्शन न्यूज़ के संपादक और सीएमडी सुरेश चव्हाणके गिरफ्तार, सांप्रदायिक माहौल बिगाने का आरोप
ABP News Bureau | 13 Apr 2017 09:03 AM (IST)

सुदर्शन न्यूज़ के संपादक और चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर सुरेश चव्हाणके को बुधवार की रात लखनऊ एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया है. सुरेश चव्हाणके पर आरोप है कि इन्होंने अपने न्यूज़ चैनेल पर संभल में धार्मिक स्थल की झूठीं खबरें प्रसारित कर साम्प्रदायिक माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की है. इस वजह से सुरेश पर यूपी के संभल में कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किए गए थे.