Zila Panchayat Chunav: कहीं BJP-SP के बीच खींचतान, कहीं अपने ही बागियों से बीजेपी की टक्कर
ABP Ganga | 02 Jul 2021 11:30 AM (IST)

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के पहले प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्यों को जोड़ने तोड़ने में जुट गए हैं. आपको बता दें कि 53 सीटों पर 3 जुलाई को वोटिंग होनी है. 22 जिलों में निर्विरोध जिला पंचयात अध्यक्ष चुने जा चुके हैं. कई जिलों में चल सपा और बीजेपी के बीच खींचतान जारी है., तो वहीं कई जिलों में बीजेपी की टक्कर अपने ही बागियों से है. वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की वीडियोग्राफी करने का निर्देश इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिया है. सपा प्रत्याशी मालती यादव ने मतदान और मतगणना की वीडियोग्राफी कराने की मांग में याचिका दाखिल की थी.