Unnao में बड़ा उलटफेर, SP और BJP के बीच सीधी टक्कर | Baat To Chubegi
ABP Ganga | 30 Jun 2021 09:25 PM (IST)

उन्नाव में बड़ा उलटफेर हो गया है। यहां सपा और BJP के बीच सीधी टक्कर है ...इस बीच सपा के एक फैसले से मुकाबला दिलचस्प हो गया है। फैसला अपनी घोषित प्रत्याशी को हटा देने का है। सुनकर आप हैरान हो रहे होंगे, लेकिन सपा ने मतदान से 3 दिन पहले यही फैसला किया है. पार्टी को शक था कि उसकी घोषित उम्मीदवार मालती रावत पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थीं. मालती रावत को पार्टी से भी बाहर कर दिया गया है। अब सपा ने अपने जिला पंचायत सदस्यों से अपने विवेक के आधार पर वोट की अपील की है। मैदान में अब भाजपा की शकुन सिंह, निर्दलीय अरुण सिंह और मालती रावत रह गए हैं, लेकिन सपा के मुताबिक मालती रावत अब उनकी प्रत्याशी नहीं हैं. हालांकि ये फैसला नाम वापसी की तारीख के बाद हुआ है।