विधानसभा चुनाव 2026
(Source: Chanakya Strategies | *Exit polls are projections; official results on May 4, 2026)
कोरोना के खौफ में Maha Kumbh, सुबह 7 बजे से Har Ki Pauri में जीरो जोन लागू | Uttarakhand Prime
ABP Ganga | 11 Apr 2021 08:34 PM (IST)

कोरोना की दूसरी लहर पूरे देश पर कहर बनकर बरस रही है। उत्तराखंड में तेजी से संक्रमण फैल रहा है और आज हरिद्वार कुंभ में शाही स्नान से पहले कोरोना ने दस्तक दे दी है। खबरों के अनुसार अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। साथ ही, निरंजनी अखाड़े के सचिव रविंद्र पूरी की भी तबियत खराब होने की खबर मिली है। माना जा रहा है कि इस बार कोरोना के खौफ के कारण महाकुंभ के पहले शाही स्नान में पहले के मुताबिक कम संख्या देखने को मिलेगी। आपको बता दें कि हर की पैड़ी पर सुबह 7 बजे से जीरो जोन लागू कर दिया जाएगा।