Prayagraj: Facebook पर जातिगत टिप्पणी करने पर हुई युवक की हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार
ABP Ganga | 29 Jul 2021 03:19 PM (IST)

प्रयागराज से बड़ी खबर सामने आई है। जहां फेसबुक पर जाति को लेकर टिप्पणी करने पर हत्या का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने चारों आरोपियों को फिलहाल हिरासत में लिया है और उनसे लगातार मामले की पुलिस पूछताछ कर रही है। दरअसल, एक जातिगत पोस्ट एक युवक ने शेयर किया था। जिसके बाद उस युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।