Yogi Oath Ceremony को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, विपक्ष के बड़े नेता भी हो सकते हैं शामिल !
ABP Ganga | 19 Mar 2022 08:58 AM (IST)

योगी आदित्यनाथ दोबारा 25 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की पूरी तैयारी चल रही है. कार्यक्रम का आयोजन इकाना स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा. योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में 45 हजार लोगों के शिरकत करने की संभावना जताई जा रही है. विपक्ष के नेताओं को भी शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया जाएगा