CM Yogi की करोड़ों परिवारों को सौगात, गरीबों को मुफ्त राशन देने की योजना
ABP Ganga | 20 May 2021 10:48 AM (IST)

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोरोना संक्रमण के बीच एक राहत भरी पहल की शुरुआत की है। यूपी सरकार आज से गरीब परिवारों को मुफ्त में राशन बांटेगी। करीब 3 महीने तक 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देगी यूपी सरकार। साथ ही साथ जरूरतमंदों को हर संभव मदद देने के दिए निर्देश।