CM Yogi सरकार छात्र-छात्राओं को कल मुफ्त में देगी मोबाइल और टैबलेट | Hindi
ABP Ganga | 24 Dec 2021 09:50 PM (IST)

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर यानी कल योगी सरकार प्रदेश के युवाओं और छात्रों को मुफ्त मोबाइल और टैबलेट बांटने की योजना शुरू करने जा रही है... मोबाइल और टैबलेट वितरण का ये कार्यक्रम लखनऊ के अटल बिहारी बाजपेयी स्टेडियम में आयोजित होगा... जिसके तहत पहले चरण में अंतिम साल के छात्रों को मोबाइल और टैबलेट बांटे जाएंगे... जिसमें प्रदेश के हर जिले से छात्र-छात्राएं शामिल होंगे... आपको बता दें कि यूपी सरकार एक करोड़ युवाओं को मुफ्त में मोबाइल और टैबलेट बांटने वाली है..जिसके तहत पहले चरण में 60 हजार मोबाइल और 40 हजार टैबलेट बांटे जाएंगे