Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
वंशिका शर्मा | 01 Aug 2026 07:30 PM (IST)

Yash की फिल्म Toxic को लेकर जारी विवाद पर Kiara Advani ने पहली बार खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह उनके करियर का सबसे चुनौतीपूर्ण और क्रिएटिव प्रोजेक्ट है। Kiara के मुताबिक उनका किरदार Nadia कई भावनात्मक परतों से भरा हुआ है, जिसकी तैयारी के लिए उन्होंने काफी मेहनत की। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म की हर महिला किरदार की अपनी अलग पहचान और अहम भूमिका है। Kiara का मानना है कि किसी भी फिल्म को सिर्फ उसके टीजर या प्रोमो के आधार पर नहीं, बल्कि पूरी फिल्म देखने के बाद ही जज किया जाना चाहिए।