Power Crisis: बिजली संकट को दूर करने के लिए एक्शन मोड में योगी सरकार| Hindi News
ABP Ganga | 11 Oct 2021 10:12 PM (IST)

देश में बिजली का संकट गहराता जा रहा है। कई राज्य अंधेरे के डर से डरे हुए हैं। ये अंधेरा यूपी में ना हो जाए इसको लेकर सीएम योगी ने बिजली विभाग के अधिकारियों को आदेश दे दिया कि बिजली की सप्लाई टूटे ना। हालांकि यूपी में अभी स्थिति ठीक है लेकिन कोयले की किल्लत खत्म नहीं हुई तो स्थिति खराब हो सकती है।