विधानसभा चुनाव 2026
(Source: Poll of Polls)
Yogi सरकार ने Vaccine के ग्लोबल टेंडर में किया बदलाव, अब ये कंपनियां भी ले सकेंगी हिस्सा
ABP Ganga | 17 May 2021 10:55 AM (IST)

वैक्सीनेशन खरीदने के लिए योगी सरकार का बड़ा फैसला. वैक्सीन के ग्लोबल टेंडर की शर्तों को आसान किया गया. फाइजर, मॉडर्ना जैसी कंपनियां भी अब दाखिल कर सकेंगी टेंडर. चीन समेत पड़ोसी देशों को टेंडर दाखिल करने के लिए केंद्र से लेनी होगी मंजूरी. निविदा राशि को भी 16 करोड़ से घटाकर 8 करोड़ रुपए किया गया. 7 मई को योगी सरकार ने कोरोना वैक्सीन खरीदने के लिए ग्लोबल टेंडर जारी किया था. वहीं, यूपी में आज से थर्ड फेज में वैक्सीनेशन ड्राइव भी शुरू हो गई है.