यूपी का फ्यूचर प्लान तय करेंगे Yogi Adityanath | UP Cabinet meeting | Hindi News
ABP Ganga | 19 Apr 2022 03:52 PM (IST)

योगी कैबिनेट की मीटिंग खत्म हो गई है। योगी कैबिनेट में 14 प्रस्ताव पास किए गए हैं। पर्यटन विभाग के 4 प्रस्तावों पर मुहर लगी। आगरा, मथुरा, प्रयागराज में हेली सेवा को मंजूरी मिली है। हेलीकॉप्टर सेवा के लिए हेलीपोर्ट का निर्माण होगा..लोक निर्माण विभाग का भी प्रस्ताव पास हुआ..NCDC को निशुल्क जमीन देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली है। सरकार ने लैब असिस्टेंट के 25 फीसदी पद प्रमोशन से भरे जाने को लेकर नियमावली में संशोधन को मिली मंजूरी ।