योगी राज में Atiq Ahmed से खाली कराई गई जमीन पर बन रहे गरीबों के लिए घर
ABP Ganga | 29 Jul 2022 12:54 PM (IST)

यूपी की योगी सरकार सूबे में माफियाओं के कब्ज़े से खाली हुई ज़मीन पर ग़रीबों के लिए सस्ते मकान बनवा रही है। इसकी शुरुआत संगम नगरी प्रयागराज में माफिया घोषित किए गए पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद के कब्ज़े से खाली हुई ज़मीन से की गई है।