Uttarakhand: आज खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, कोरोना नियमों के तहत होगा कार्यक्रम
ABP Ganga | 14 May 2021 10:38 AM (IST)

आज उत्तराखंड में यमुनोत्री धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे। बता दें कि यह 6 महीने की अवधि के लिए खोले जाएंगे। कपाट खुलने पहले मां यमूना की भोग मुर्ती और डोली सुबह अपने भाई शनिदेव की अगवाई में सुबह 9 बजकर 15 मिनट में यमुनेत्री के लिए रवाना हुई।