शादी के बाद Yami Gautam की पहली तस्वीर, मांग में सिंदूर और हाथों में पहना चूड़ा
ABP Ganga | 06 Jun 2021 04:10 PM (IST)

हिंदी फिल्म विक्की डोनर और उरी जैसी हिट फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री यामी गौतम ने फिल्म निर्देशक आदित्य धर के साथ शादी कर ली है। शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के गोहर स्थित निवास पर यामी गौतम का शादी समारोह बड़ी ही सादगी में संपन्न हुआ। शादी के बाद यामी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।