UP में एक दिन के अंदर 2 हजार से ज्यादा Covid मरीज निकले से मचा हड़कंप | Corona Updates
ABP Ganga | 06 Jan 2022 09:26 AM (IST)

एक बार फिर से देश में कोरोना की दहशत बढ़ने लगी है. संक्रमण की बढ़ती रफ्तार लोगों को डराने लगी है.यूपी-उत्तराखंड समेत देशभर में फिर से एक बार कोरोना के नए मामलों में बहुत ज्यादा तेजी आई है. अहतियात के तौर पर फिलहाल सख्तियां भी बढ़ा दी गई हैं. बात करें यूपी की तो यहां एक दिन के अंदर 2038 मरीज मिलने से हड़कंप मचा है. जिसके बाद नाइट कर्फ्यू को अब रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बढ़ाया गया है. इसके साथ ही क्लास 1 से 10वीं तक के स्कूलों को बंद किया गया है ।