Uttarakhand: CM Kejriwal के फ्री वाले दावे से क्या जनता होगी प्रभावित?
ABP Ganga | 12 Jul 2021 11:40 AM (IST)

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के उस चुनावी वादे की जिससे देवभूमि में सियासत गर्मा गई है। दिल्ली में फ्री बिजली से सफलता की हैट्रिक लगाने वाली आम आदमी पार्टी अब उत्तराखंड में जमीन तलाश कर रही है। बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को राजधानी देहरादून पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सरकार बनने पर 300 युनिट फ्री बिजली का वादा किया। केजरीवाल के इस वादे से अब कांग्रेस और भाजपा में हलचल मच गई है।