Akhilesh को छोड़कर BJP में जाएंगे Shivpal Yadav ? UP Politics
ABP Ganga | 30 Mar 2022 09:44 PM (IST)

जो शिवपाल यादव चुनाव के वक्त अखिलेश यादव को अपना नेता बता रहे थे वो अब किसी और के नजदीक जाने की तैयारी कर रहे हैं। क्योंकि अखिलेश यादव के साथ तकरार के बीच आज शिवपाल यादव ने ऐलान किया है कि वो जल्द बड़ा ऐलान करने वाले हैं। ये बात शिवपाल यादव ने विधायक पद की शपथ लेने के बाद की लेकिन शिवपाल यादव की बातों को बल तब और ज्यादा मिल गया जब आज शाम शिवपाल यादव सीएम योगी से मिलने पहुंचे। और अब सवाल बड़ा हो गया है कि क्या शिवपाल यादव अपने भतीजे अखिलेश को छोड़ भाजपा के साथ नजदीकी बढ़ाने में लगे है... ये रिपोर्ट देखिए...