Kushinagar के इस मदरसे के संचालन पर क्यों उठे सवाल ?
ABP Ganga | 29 Oct 2022 12:55 PM (IST)

कुशीनगर में एक ऐसा मदरसा संचालित हो रहा है जो ग्राम समाज की जमीन पर बना हुआ है... जिस जमीन पर मदरसा चल रहा है वो किसी के नाम पर रजिस्टर्ड नहीं है। जबकि मदरसे की मान्यता दे दी गई और सरकार ने इसे अनुदान पर ले लिया। अध्यापकों और स्टाफ को सरकार से वेतन भी मिलने लगा। किसी भी शिक्षण संस्थान की मान्यता के नियमों के मुताबिक़ पहली शर्त यही होती है कि जहां शिक्षण संस्थान संचालित हो रहा है वह जमीन संस्था के नाम पर होनी चाहिए .. जब ये मामला प्रशासन के सामने रखा गया तो अब अधिकारी जांच कर कार्रवाई की बात कह रहे हैं