Uttarakhand में Rahul Gandhi का दौरा क्यों अहम है ? | Hindi News

पहाड़ प्रभात की शुरुआत करेंगे इस वक्त की तीन बड़ी खबरों के साथ... वो खबरें जो आज दिन भर सुर्खियां बनी रहेंगी... सबसे पहले बात होगी उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की... जो आज तीन अलग-अलग कार्यक्रम में शिरकत करने वाले हैं... मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सबसे पहले देहरादून में विजय दिवस के मौके पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे.... वहीं दूसरी तस्वीर राहुल गांधी की देहरादून में होने वाली रैली से जुड़ी हुई है... जहां राहुल गांधी परेड ग्राउंड में बड़ी रैली करने जा रहे हैं.. कांग्रेस ने इसे विजय सम्मान रैली का नाम दिया है... इसके साथ ही तीसरी तस्वीर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की है जो पहाड़ पर झाड़ू लगाने की जबरदस्त तैयारी कर रहे हैं... इसी कड़ी में मनीष सिसोदिया आज से चार दिनों तक उत्तराखंड में रहेंगे... मनीष सिसोदिया उत्तराखंड में कई जनसभा करेंगे... ये तीनों तस्वीरें बताने के लिए काफी हैं कि आज पहाड़ का सियासी पारा हाई है..