दिल्ली से लखनऊ क्यों मुड़ रहा Kisan Andolan, क्या है इसका चुनाव कनेक्शन ? | Rakesh Tikait Exclusive
ABP Ganga | 26 Jul 2021 09:28 PM (IST)

किसान आंदोलन की आंच और गरमा गई है. इसमें चुनावी तड़का लगता नजर आ रहा है. दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसानों की अगुवाई करने वाले राकेश टिकैत अब लखनऊ पहुंच गए हैं. उन्होंने लखनऊ में आज बड़ा ऐलान किया। टिकैत ने कहा कि आने वाले दिनों में वे दिल्ली की तरह लखनऊ में भी घेरा डालेंगे. नौबत यहां के भी बॉर्डर सील करने की आ सकती है। टिकैत ने कहा कि 5 सितंबर को मुजफ्फरनगर में महापंचायत से पहले. किसान बड़ा दम दिखाएंगे. पूरे राज्य में शक्ति प्रदर्शन होगा। किसान अपने हक की आवाज उठाएंगे. किसान आंदोलन के नेता के इस तेवर को देखकर..पूछा जा रहा है कि क्या. इस तैयारी का यूपी चुनाव से कोई कनेक्शन है. इसको लेकर एबीपी गंगा ने राकेश टिकैत से पूछे कुछ चुभने वाले सवाल.