अखिलेश को क्यों करनी पड़ी 'स्वामी' की 'शिफ्टिंग' ? UP Election 2022। 7 का समीकरण
ABP Ganga | 02 Feb 2022 07:49 PM (IST)

कौशांबी की सिराथू विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और यूपी सरकार में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को उनके क्षेत्र में घेरने के लिए... अखिलेश यादव ने बड़ा दांव चलते हुए अपने गठबंधन की सहयोगी पल्लवी पटेल को मैदान में उतार दिया है...केशव प्रसाद मौर्य पिछड़ी जाति से आते हैं और कानपुर के अलावा कौशांबी समेत आसपास के क्षेत्रों में केशव प्रसाद मौर्य का खासा प्रभाव है.. लेकिन अब केशव मौर्य को चुनौती देने के लिए अखिलेश यादव ने पिछड़ी जाति से आने वाली अपना दल कमेरावादी की पल्लवी पटेल को सिराथू से प्रत्याशी बनाया है...जो भाजपा की सहयोगी अपना दल सोनेलाल की अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की सगी बहन हैं...