Champawat By Election : 3 June को जनता किसका करेगी विजय तिलक..? Hindi News
ABP Ganga | 31 May 2022 07:34 PM (IST)

चंपावत विधानसभा सीट उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया है. निर्वाचन आयोग के मुताबिक, चंपावत उपचुनाव में 64 फीसदी मतदान हुआ. चंपावत उपचुनाव में भाजपा से सीएम पुष्कर सिंह धामी और कांग्रेस से निर्मला गहतोड़ के बीच मुकाबला है. इस सीट पर सीएम का चुनाव जीतना बेहद जरूरी है. वहीं, उपचुनाव में मतदान को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा गया.