Mission 2022 : सियासी सम्मेलनों का दौर जारी, जनता के बीच जा रहे सियासतदान | ABP Ganga Hindi
ABP Ganga | 31 Aug 2021 10:29 AM (IST)

2022 चुनाव को लेकर सियासी अखाड़े सज रहे हैं.समाजवादी पार्टी दनादन यात्रा और सम्मलेन कर रही है.आज बहराइच और श्रावस्ती में नौजवान पटेल यात्रा करेगी.सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी सहित समाजवादी पार्टी कई बड़े नेता इसमें शामिल होंगे.तो वहीं, लखनऊ से समाजवादी संविधान बचाओ-संकल्प यात्रा की आज शुरूआत होगी.