UP BJP President: यूपी में जो प्रदेश अध्यक्ष बनेगा, वो ब्राह्मण होगा या ओबीसी या फिर दलित...?
ABP Ganga | 19 Apr 2022 12:01 PM (IST)

Uttar pradesh में बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए चर्चाएं तेज हो गई हैं। स्वतंत्र देव सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाया जा चुका है और भाजपा का सिद्धांत है कि एक व्यक्ति को ही एक ही पद पर रखा जाता है। ऐसे में सबको इंतजार है कि भाजपा किसे प्रदेश अध्यक्ष बनाने वाली है। उससे भी बड़ा सवाल ये है कि जो भी प्रदेश अध्यक्ष बनेगा, वो ब्राह्मण होगा या ओबीसी या फिर दलित...