जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में किसका बजेगा डंका ? | Baat To Chubegi
ABP Ganga | 18 Jun 2021 08:48 PM (IST)

जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए जोड़-तोड़ जारी है. इन चुनावों को 2022 विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है. पंचायत चुनाव की अगर बात करें, तो इसमें सबसे ज्यादा निर्दलियों ने बाजी मारी थी. बतौर पार्टी सपा का प्रदर्शन सबसे बढ़िया था. वहीं, BJP दूसरे नंबर की पार्टी बनी थी. ऐसे में जिला पंचायत अध्यक्ष पद की जंग जीतने के लिए बीजेपी समेत तमाम दलों ने कमर कस ली है. हालांकि, इसपर सपा नेता अनुराग भदौरिया ने बीजेपी पर तंज भी कसा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी सिर्फ माहौल बनाना जानती है.