Lakhimpur: Priyanka Gandhi की मांग, रद्द हो वहां का चुनाव, जहां-जहां महिलाओं से हुई अभद्रता
ABP Ganga | 17 Jul 2021 12:59 PM (IST)

लखीमपुर खीरी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने साड़ी कांड वाली महिला से मुलाकात की. 8 जुलाई को पसगंवा ब्लॉक में सपा की ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी और प्रस्तावक से अभद्रता हुई थी. ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी रितु, उनकी प्रस्तावक अनिता से मिलने के बाद प्रियंका ने कहा कि जहां महिलाओं के साथ अभद्रता हुई है, वहां-वहां चुनाव रद्द हो.