1 मिनट में आ रहे हैं 140 नए मामले , कब थमेगा Corona का कहर? | Uttar Mange Pradesh
ABP Ganga | 15 Apr 2021 06:28 PM (IST)

हर दिन अपने ही रिकॉर्ड तोड़ रहा है। पहली बार देश में एक दिन में 2 लाख मामले सामने आए। रिकॉर्ड 1038 संक्रमितों की मौत हो गई। कोरोना के बढ़ते आंकड़े पसीने छुड़ा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में भी हालात काबू में नहीं हैं। कोरोना के 22 हजार मामले यहाँ पर 24 घंटे में सामने आये हैं। खुद पॉजिटिव होते हुए भी सीएम योगी लगातार सक्रिय रहते हुए हालात पर निगरानी रखे हुए हैं। ऐसे में सवाल ये है की कब थमेगा कोरोना का कहर?